मोबाइल ऐप डेवलपमेंट
आपके ग्राहक रोज़ फोन इस्तेमाल करते हैं। बुकिंग, ऑर्डर, डिलीवरी, स्टाफ ट्रैकिंग या नया स्टार्टअप आइडिया — जो भी हो, उसके लिए सही ऐप JST Click डिज़ाइन से लेकर Play Store और App Store लॉन्च तक बनाता है।
Flutter या React Native से एक ही कोड में दोनों फोन के लिए ऐप। ज़रूरत हो तो native भी।
पहली बार इस्तेमाल करने वाले को भी समझ आए, ऐसी सरल स्क्रीन। कोडिंग से पहले डिज़ाइन की मंज़ूरी।
OTP लॉगिन, UPI / कार्ड पेमेंट गेटवे, इनवॉइस और ऑर्डर हिस्ट्री।
ऑफर, ऑर्डर स्टेटस और रिमाइंडर सीधे ग्राहक के फोन पर भेजें।
ऑर्डर, यूज़र, प्रोडक्ट और रिपोर्ट संभालने के लिए वेब डैशबोर्ड।
Play Store और App Store पर सबमिट करना, स्क्रीनशॉट और लिस्टिंग की तैयारी — सब हम करते हैं।
हम कैसे काम करते हैं
आपके बिज़नेस, लक्ष्य और बजट को समझने के लिए एक छोटी कॉल या ऑफिस मीटिंग।
क्या बनेगा, कितना समय लगेगा और कितना खर्च होगा — सब लिखित में। कोई छुपा चार्ज नहीं।
कोडिंग शुरू होने से पहले डिज़ाइन दिखाकर आपकी मंज़ूरी लेते हैं।
हर हफ्ते अपडेट और एक लाइव प्रीव्यू लिंक, जिस पर आप खुद काम देख सकें।
टेस्टिंग, लाइव करना, Google सेटअप और आपकी टीम की ट्रेनिंग।
यह ऐप के फीचर्स पर निर्भर करता है। साधारण ऐप में कम समय, पेमेंट और लाइव ट्रैकिंग वाले बड़े ऐप में ज़्यादा। पहली बातचीत के बाद हम साफ़ टाइमलाइन देते हैं।
हां। पूरा पेमेंट होने के बाद सोर्स कोड और स्टोर अकाउंट आपके होते हैं। ऐप आपके ही डेवलपर अकाउंट से पब्लिश होता है।
कोई बात नहीं। पहले मुख्य फीचर्स की लिस्ट बनाकर एक छोटा पहला वर्ज़न (MVP) प्लान करते हैं। इससे कम खर्च में जल्दी मार्केट में आ सकते हैं।
हां। हिंदी, अंग्रेज़ी या कई भाषाओं में ऐप बना सकते हैं। यूज़र ऐप के अंदर ही भाषा बदल सकते हैं।
Android और iOS के नए वर्ज़न के हिसाब से अपडेट, बग फिक्स और नए फीचर्स के लिए हम मेंटेनेंस सपोर्ट देते हैं।
हिंदी में आराम से बात कीजिए। हमारी टीम हिंदी, अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल बोलती है।
बताइए आपको क्या चाहिए। हम एक कामकाजी दिन के अंदर आइडिया, टाइमलाइन और कोटेशन के साथ जवाब देंगे।